फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Wed, 01 Oct 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। तमंचा और कारतूस के साथ बुधवार को पुलिस ने एक युवक को क्षेत्र के चोरडीहा के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एक सप्ताह पहले युवक का तमंचा लहराते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के खखड़ी गांव निवासी पन्ने लाल यादव पुत्र गुड्डू यादव का एक सप्ताह पहले तमंचा लहराते हुए एक वीडियो वायरल हो गया था। पुलिस के मुताबिक पन्ने लाल स्वयं तमंचा लहराते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जैसे ही सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसकी जानकारी किसी ने थाने पर फोन करके एसओ दिग्विजय सिंह को दे दिया। तभी से पुलिस पन्नेलाल की तलाश कर रही थी। पुलिस ने बुधवार को पन्नेलाल को क्षेत्र के चोरडीहा के पास से तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर एसआई दिनेश कुमार मयफोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस की गाड़ी देख पन्ने लाल भागने की कोशिश किया। उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से 12 बोर तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें