रामपुर बुजुर्ग। थाना क्षेत्र के बनकटा स्थित नर्सरी के पास पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर युवक को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 58 पाउच शराब बरामद किया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान कृष्णा यादव, निवासी ग्राम पतारभूसी थाना रघुनाथपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहा था। एसओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।