सलेमपुर। मझौली राज नगर पंचायत के एक वार्ड के रहने वाले एक शख्स ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने तहरीर में कहा है कि उनकी बेटी 23 अप्रैल की रात करीब 8 बजे घर से अचानक लापता हो गई। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी सूरज गुप्ता उनकी बेटी को भगा ले गया है। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।