चनुकी/लार। पुलिस ने रात में एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।
कस्बा चौकी प्रभारी कमलेश यादव गश्त के दौरान सोमवार की रात पुलिसकर्मियों के साथ मठ इंटर कॉलेज के तरफ पहुंचे। इस दौरान एक खंडहर में तीन युवक संदिग्ध हालत में दिखे।
पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर एक युवक पास तमंचा बरामद हुआ। युवक की पहचान गिरधारी यादव निवासी नदौली थाना लार के रूप में हुई। संवाद