देवरिया। आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम मधुसूदन हुल्गी ने पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही, स्पष्टीकरण भी मांगा है।
डीएम ने खंड विकास अधिकारी पथरदेवा, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सलेमपुर, खंड विकास अधिकारी भलुअनी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) भाटपार रानी और सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) बरहज को नोटिस जारी किया गया। ब्यूरो