फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कैबिनेट मंत्री राजभर को काला झंडा दिखाया, युवक गिरफ्तार

Wed, 19 Aug 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मंत्री के काफिले को काला झंडा दिखाता युवक
विज्ञापन
भागलपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के काफिले को मंगलवार को भागलपुर तिराहे पर काला झंडा दिखाकर विरोध करने का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

भागलपुर ब्लाॅक क्षेत्र के ईशारू गांव के मोहन राजभर के परिवार पर लगातार दुख छाया हुआ है। 2021 में इनके इकलौते बेटे राजेश राजभर का निधन एक सड़क दुर्घटना में हो गया था। बेटे की मौत के छह माह बाद 2022 में मोहन राजभर का निधन हो गया।
परिवार की जिम्मेदारी पत्नी सुगंधा देवी पर आ गई। सुगंधा देवी का निधन हफ्ते भर पहले हो गया। अब केवल पांच बेटियां परिवार में बची हैं। इनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। मामला संज्ञान में आने पर सुहेल देव पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर आर्थिक सहायता देने मंगलवार को पीड़ित के घर पहुंचे थे। इसके बाद जब वह बलिया की ओर लौट रहे थे, तभी काफिले के गुजरने के दौरान एक युवक ने भागलपुर-पिंडी तिराहे पर सड़क किनारे खड़े होकर काला झंडा लहराया।
विज्ञापन

विरोध की सूचना मिलते ही मईल थाना की पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक की पहचान क्षेत्र के मुरासो गांव निवासी ज्ञान प्रकाश यादव के रूप में हुई। एसओ मईल विकास नाथ ने युवक को थाने लाकर वीआईपी सुरक्षा में बाधा डालने और शांतिभंग करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें