फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किशोरी के अपहरण के मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार

Mon, 30 Mar 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। पांच माह पूर्व बैतालपुर क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के लापता होने के मामले में गौरी बाजार पुलिस ने आरोपी युवक आर्या राजभर को बैतालपुर रेलवे ढाला के समीप से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, किशोरी भी मिल गई है।
विज्ञापन

बता दें कि, 16 अक्तूबर 2025 को थाना क्षेत्र के किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया थ। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर दी थी। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष डाॅ. महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बैतालपुर स्थित रेलवे ढाला के समीप से आरोपी आर्या राजभर निवासी धतुरा खास को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को बरामद कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें