फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक की हत्या के विरोध में मायापुर में निकाला कैंडिल मार्च

Mon, 30 Mar 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन


भटनी। गोरखपुर में मायापुर गांव निवासी युवक की हत्या के विरोध में रविवार की रात क्षेत्र के मायापुर गांव में ग्रामीणों ने कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भटनी क्षेत्र के मायापुर गांव निवासी राजकुमार चौहान की गोरखपुर में 17 मार्च को पुरानी रंजिश में आरोपियों ने हत्या कर दी थी। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार रात युवा नेता पप्पू चौहान के नेतृत्व में कैंडिंल मार्च गांव के काली मंदिर से शुरू होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए एकला आम चौराहे स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर तक पहुंचा। वहां उपस्थित लोगों ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव, लक्ष्मी चौहान, टन्नू चौहान, महेश चौहान, बनारसी चौहान आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें