फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक पर लगाया यौन शोषण का आरोप

Thu, 22 Jan 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही एक युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत पत्र में बताया कि करीब दो साल पहले युवक ने नहाते समय उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद आरोपी ने दबाव बनाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी शादीशुदा होने के बावजूद उसे पति को छोड़कर आने पर शादी का झांसा देता रहा लेकिन अब अपने वादे से मुकर गया है। पीड़िता ने आरोपी युवक, उसकी मां व भाई पर थाने से समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी देश छोड़कर श्रीलंका भाग गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें