फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार सिलिंडर ब्लास्ट, पहले भाई को बचाया, फिर गाय बचाने में झुलसा, मौत

Sat, 27 Apr 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
आगलगी की घटना के बाद सिसवा पांडेय गांव में उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
सुरौली के सिसवा पांडेय में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, एक के बाद एक चार सिलिंडर ब्लास्ट
विज्ञापन

झोपड़ी में सो रहे छोटे भाई को बचाकर बड़े भाई ने निकाला बाहर
गाय को जलने से बचाने के क्रम में किशोर की हुई मौत
झुलसे मासूम बच्चे को मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

आग लगने की घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख, चार बाइकों के साथ एक गाय जिंदा जली

संवाद न्यूज एजेंसी
पकौली। सुरौली थाने के नकडिहा जाने वाले मार्ग पर एक खेत के डंठल में शुक्रवार की दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। अभी ग्रामीण कुछ समझ पाते आग सिसवा पांडेय गांव निवासी मोहन प्रसाद की झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया।
देखते ही देखते आग ने एक-एक कर झोपड़ी व टिनशेड नुमा सात घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में एक के बाद एक चार सिलिंडर ब्लास्ट हो गए। इससे आग और विकराल हो गई। झोपड़ी में भाई के साथ सो रहा एक किशोर भाई को जगाकर किसी तरह से बाहर निकाला। इसके बाद बंधी गाय को बाहर निकालने का प्रयास कर ही रहा था कि आग की चपेट में आकर झुलस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

आग लगने की घटना में झोपडी रखा लाखों रुपये का सामान व चार बाइकें जल गईं। एक गाय व आधा दर्जन बकरियां जिंदा जल गईं।
सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की मदद से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना में सिसवा पांडेय गांव निवासी मोहन का प्रसाद का पुत्र लक्ष्मण कुमार (15) की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, लक्ष्मण का छोटा भाई भरत जल रही झोपड़ी में से निकालने के क्रम झुलस गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना पर एएसपी दक्षिणी भीम कुमार गौतम, सीओ बरहज आदित्य कुमार, सुरौली एसओ अनिल कुमार, पकड़ी चौकी इंचार्ज डॉक्टर महेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद मृत किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। किशोर की मौत के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें