फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिता से विवाद के बाद मेले में फंदे से लटककर युवक ने दी जान

Sat, 27 Apr 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन




लार नगर के गजेड़ी मोड़ के समीप की घटना



मेले में पिता के साथ खेल दिखाता था युवक



संवाद न्यूज एजेंसी



लार। पिता से रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद नाराज एक युवक ने बृहस्पतिवार की रात दस बजे के करीब दुकान में गमछे से फंदा बनाकर झूल कर जान दे दी। घटना से मेले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली के करावल नगर निवासी गौरव (35) पुत्र ओमप्रकाश लार में लगे मेले में खेल दिखा रहा था। कुछ दिनों से मेला लार नगर के गजेड़ी मोड़ के समीप लगा है। बृहस्पतिवार की रात गौरव का पिता ओमप्रकाश से मेले में पैसे को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट होने लगी। किसी तरह मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से विवाद शांत हुआ। इसके कुछ देर बाद रात्रि करीब दस बजे के करीब नाराज युवक मेले में दुकान के अंदर लगे बांस के सहारे गमछा का फंदा बना लटक गया। यह देखकर आसपास के दुकानदारों ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को फोन कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई। उधर, घटना के बाद से मेले में काम करने आए युवक मौके से भाग निकले। मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि युवक ने फंदे से लटककर जान दी है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिता पुत्र में हुए विवाद की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन








पूर्व में भी मेले में हो चुकी है मारपीट व छेड़खानी की घटना



लार। सूत्रों की मानें तो झूला मेला में पहले भी मेला लगाने वालों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हुई थी। हालांकि, किसी तरह मारपीट की घटना पर पर्दा डाल दिया गया। वहीं, कुछ दिन पहले भी कुछ युवकों ने मेले में आईं युवतियों से अभद्रता की थी। इसको लेकर मारपीट हुई थी। हालांकि, दोनों मामले पुलिस तक नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें