फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पटरियों के बीच पड़ी रही किशोरी, गुजर गई गोदान एक्सप्रेस

Mon, 05 Sep 2022 10:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

जीआरपी ने किशोरी के मोबाइल के जरिए उसकी पहचान हुई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किशोरी के परिजनों को खबर देकर बुलाया और उनके सुपुर्द कर दिया। कोतवाल कपिलदेव चौधरी ने बताया कि एक किशोरी गोदान एक्सप्रेस के चपेट में आने से घायल हो गई थी। उपचार कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भटनी-वाराणसी रेल मार्ग पर पिपरा नाजिर रेल क्रॉसिंग के पास शनिवार रात आत्महत्या के इरादे से पटरी के बीच सोई किशोरी की जान ट्रेन चालक की सक्रियता से बच गई। दोनों पटरी के बीच पड़ी रही। गोदान एक्सप्रेस गुजरने से सिर में चोट आई। उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


गोदान एक्सप्रेस शनिवार रात बेल्थरा रोड की तरफ से आ रही थी। ट्रेन भटनी-वाराणसी रेल खंड के पिपरा नाजिर रेल क्रॉसिंग के पास जब पहुंची तो ट्रेन चालक ने एक किशोरी को रेल ट्रैक पर सोए हुए देखा। चालक ने किशोरी को ट्रैक से हटाने के लिए कई बार हॉर्न बजाया, लेकिन उस पर कोई असर नहीं दिखा।

इसी बीच वह दोनों पटरी के बीच में चली गई तभी ट्रेन गुजर गई। इसके चलते किशोरी को सिर में चोट आ गई और वह बेहोश होकर रेल ट्रैक के बीच पड़ी रही। रेलवे स्टेशन पहुंचने पर गोदान एक्सप्रेस के चालक ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक ने जानकारी स्थानीय जीआरपी को दी। जीआरपी ने आसपास के लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार हुआ।
विज्ञापन


वहीं, जीआरपी ने किशोरी के मोबाइल के जरिए उसकी पहचान हुई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किशोरी के परिजनों को खबर देकर बुलाया और उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाल कपिलदेव चौधरी ने बताया कि एक किशोरी गोदान एक्सप्रेस के चपेट में आने से घायल हो गई थी। उपचार कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें