फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भागलपुर पुल से युवती ने नदी में लगाई छलांग, लापता

Mon, 03 Aug 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भागलपुर पुल से नदी छलांग लगाने के बाद पहुंची पुलिस और जुटी भीड़
विज्ञापन
भागलपुर। भागलपुर पुल से रविवार की शाम एक युवती ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। पुल से गुजर रहे राहगीरों ने युवती को रेलिंग की तरफ बढ़ते देखा और शोर मचाते हुए उसकी तरफ दौड़े मगर तब तक वह नदी में कूद चुकी थी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती ई-रिक्शा से आई और फोन पर बात करते हुए पुल से सरयू में छलांग लगा दी।
आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया मगर वह नहीं रुकी। तेज धारा के कारण एक बार हाथ ऊपर किया, उसके बाद कुछ दिखाई नहीं दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय भागलपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने पुल और आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष के बीच है। इस पुल का आधा हिस्सा देवरिया और आधा बलिया जिले में आता है।
विज्ञापन

मामला बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र का है, इसलिए वहां पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें