देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनूघाट से 23 नवंबर की सुबह एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पिता के मुताबिक, उनकी बेटी सुबह करीब 11 बजे एक युवक के साथ कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। बताया कि युवक सोनूघाट स्थित एक किराने की दुकान पर रहता है। उसके मोबाइल नंबर पर फोन किया गया मगर उसने फोन नहीं उठाया। सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर शशि भूषण राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संवाद