फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वज्रपात की चपेट में आकर युवती की मौत

Thu, 16 Jul 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। खामपार क्षेत्र के बरई पार पांडेय गांव में बृहस्पतिवार को गरज के साथ हो रही बारिश के बीच हुए वज्रपात की चपेट में आकर युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन

एक अन्य महिला करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
बरई पार पांडेय गांव दक्षिण टोला निवासी मुख्तार प्रसाद, पत्नी तथा 18 वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी आदि गांव की दक्षिण खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इस बीच गरज के साथ हो मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।
अचानक हुए वज्रपात से प्रीति उसके चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार वाले उसे भाटपार रानी पीएचसी ले गए। चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। खामपार थानाध्यक्ष बलिराम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लि भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दूसरे हादसे की शिकार रेशमी देवी (60) निवासी ग्राम चकिया थाना भाटपार रानी खेत में बिजली के खंभे के पास धान का बेहन निकाल रही थीं।
उसी समय खंभे से पानी में करंट उतरने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उन्हें भाटपार रानी पीएचसी पर लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। वहां बुजुर्ग महिला का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें