पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र में घर लौट रहे एक युवक पर रास्ते में लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया गया। उसका सिर फट गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन घायल को मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
पैकौली टोला बगही गांव निवासी प्रेम निषाद (25) पुत्र रामकुमार निषाद बुधवार की शाम देवरिया से बाइक से घर लौट रहे थे। वह अगेया गांव के पास पहुंचे ही थे कि कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। सुरौली थानाध्यक्ष अविनाश कुमार मौर्या का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।संवाद