फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरामदे में सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या

Sun, 25 Oct 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के पिपरा खेमकरण गांव में घर के बाहर बरामदे में सो रहे 21 वर्षीय युवक पर धारदार हथियार और रॉड से कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मेडिकल कॉलेज लेकर में उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, संदीप पुत्र तेज बहादुर पेंटिंग का काम करता था। परिवार के अनुसार, वह शनिवार की रात में घर के बाहर बरामदे में लेटा हुआ था। इसी दौरान हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार और रॉड से वार कर दिया। हमले की वजह स्पष्ट नहीं है। संदीप दो भाइयों में बड़ा था।
संदीप की मां गुद्दी देवी और पत्नी मुस्कान हैं। परिवार पर युवक की मौत से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। चेहरे और सिर पर गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हुई है। परिजन ने पटीदारी के ही एक युवक व कुछ अन्य लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें