फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छठ मनाने सूरत से घर लौट रहा युवक लापता

Sun, 15 Nov 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। छठ महापर्व पर परिवार के साथ खुशियां मनाने सूरत से घर लौट रहा युवक रास्ते से लापता हो गया। चार दिन बीतने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। पति के घर नहीं पहुंचने से परेशान पत्नी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर तलाश कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कंचनपुर चट्टी मोड़ निवासी बलिस्टर चौहान (35) सूरत में रहकर काम करता था। मंगलवार को वह दो अन्य युवकों के साथ ट्रेन से घर के लिए रवाना हुआ था। उसी रात पत्नी सेमन्ता देवी से मोबाइल पर उसकी बात हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। चार दिन बाद भी घर नहीं पहुंचने पर परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही युवक के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन


.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें