फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाल मेले में बच्चों ने लगाईं दुकानें, झालमुड़ी के स्टॉल पर उमड़ी भीड़

Sun, 15 Nov 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बाल दिवस पर आयोजित बाल मेले में झालमुड़ी और मोमो बेचते बच्चे
विज्ञापन
रुद्रपुर। बाल दिवस पर शनिवार को नगर के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिता और बाल मेले का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने दुकानें सजाकर विभिन्न खाद्य पदार्थों की बिक्री की। झालमुड़ी के स्टॉल पर खरीदारों की सबसे अधिक भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय दो (अंग्रेजी माध्यम) में आयोजित बाल मेले में बच्चों ने गुलाब जामुन, मोमो, समोसा, सैंडविच, पकौड़ी और झालमुड़ी के स्टॉल लगाए। बच्चों ने खुद दुकानदार बनकर सामान बेचा। कंपोजिट विद्यालय प्रथम में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान वार्ड के सभासद प्रतिनिधि विजय यादव ने जूनियर हाईस्कूल के 250 विद्यार्थियों को भोजन की थाली वितरित की।
प्रत्यूष बिहार में भी बाल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें बच्चों ने बैडमिंटन और वॉलीबाल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रमों के दौरान प्रधानाध्यापक नर्वदेश्वर मणि, राणा प्रताप सिंह, वेद प्रकाश, रजनी कुशवाहा, सत्य प्रकाश सिंह, विंध्यवासिनी पांडेय, अनिल चौधरी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें