पैकौली। पुरानी रंजिश में मारपीट में घायल सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली टोला बगही गांव निवासी प्रेम निषाद (25) को इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में पांच दिन तक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया था। सुरौली पुलिस ने परिजन की तहरीर के आधार पर अगया गांव निवासी धनंजय राजभर, मृत्युंजय राजभर, सूरज राजभर तथा मुरली राजभर पर हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है
बुधवार की शाम प्रेम निषाद बाइक से कहीं जा रहा था। आरोप है कि अगया गांव के पास सड़क किनारे कुछ युवक मूंगफली की निराई-गुड़ाई कर रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने कुदाल से प्रेम के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया था।