तरकुलवा। थाना क्षेत्र के एक वार्ड के युवक ने सोमवार की दोपहर में पत्नी से हुए विवाद के बाद फंदे से लटक कर जान देने की कोशिश की। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया,
जानकारी के अनुसार, कस्बे के एक वार्ड के युवक का किसी बात पर पत्नी से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी।
इसके बाद युवक गुस्से में अपने कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने दरवाजा तोड़ा। देखा युवक फंदे से लटका है।
आनन-फानन उसे उतारकर सीएचसी तरकुलवा ले गए। एसओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।