भागलपुर। बाबा कालीचरण स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में बीजीएम इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रही तीन दिवसीय नाइट वाॅलीबाल प्रतियोगिता में रविवार की देर शाम बी ग्रुप का क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच खेला गया। सभी मैच जीतकर लखनऊ की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया।
मुख्य अतिथि पिंटू वर्मा और मोहन जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया। ग्रुप बी से क्वार्टर फाइनल लखनऊ और कुशीनगर के बीच खेला गया। लखनऊ ने 15-8 से मुकाबला जीता। इसके बाद दूसरा सेमीफाइनल लखनऊ और गाजीपुर के बीच खेला गया।
इसमें लखनऊ ने गाजीपुर को 15-13 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। देर रात तक चले मैच को देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। इस दौरान अजय यादव, गंगा यादव, सुनील चौरसिया, संतोष साहनी, विपिन यादव, चंदन आदि मौजूद रहे।