दक्षिण अफ्रीका में तीन महीने पहले नौकरी करने गए बरियारपुर क्षेत्र के एक युवक की डेंगू बीमारी से मौत हो गई। मौत के 12 दिन बाद मंगलवार को उसका शव गांव लाया गया तो परिजनों की चीख-पुकार मच गई। गंडक नदी के बैकुंठपुर घाट पर शव अंतिम संस्कार किया गया।
थाना क्षेत्र के चकमाधो उर्फ मठिया गांव निवासी 31 वर्षीय बृजेश कुमार पासवान करीब तीन माह पहले रोजगार के लिए दक्षिण अफ्रीका गए थे। वहां वह एक निजी कंपनी में काम करता था। परिजन के मुताबिक, कुछ दिन पहले उसकी तबीयत खराब हुई और जांच में डेंगू की पुष्टि हुई।