मैन ऑफ द मैच विकास यादव को सम्मानित करते शैक्षिक महासंघ की जिला कमेटी के सदस्य,
देवरिया। टीचर क्रिकेट प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को अंतिम लीग मुकाबले में रामपुर कारखाना ने बैतालपुर की टीम को बिना विकेट गंवाए चार ओवर में हराकर जीत दर्ज की।
विकास यादव की अर्धशतकीय पारी और कप्तान सोनू यादव के हरफनमौला प्रदर्शन ने टीम को जीत दिलाई। शानदार बल्लेबाजी के लिए विकास यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर रामपुर कारखाना टीम के कप्तान सोनू ने क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।
बल्लेबाजी करने उतरी बैतालपुर की टीम निर्धारित सात ओवर में 69 रन ही बना सकी। रामपुर कारखाना टीम के कप्तान सोनू ने धारदार गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। 70 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामपुर कारखाना की टीम ने शुरू से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। विकास यादव ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनका साथ कप्तान सोनू यादव ने दिया।
दोनों बल्लेबाजों ने बिना कोई विकेट गंवाए महज चार ओवर में 70 रन बनाकर टीम को आठ विकेट से जीत दिला दी। विकास यादव को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। शैक्षिक महासंघ के सह संयोजक विवेक मिश्रा ने उन्हें सम्मानित किया।
लीग चरण में जीत के साथ रामपुर कारखाना ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अब उसका मुकाबला देवरिया सदर की टीम से होगा।