फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीजे पर डांस के दौरान सीने में उठा दर्द, युवक की मौत

Wed, 04 Jun 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एकौना। मठिया गांव में शादी के बाद सोमवार की रात आयोजित समारोह में डांस के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

डांस के दौरान अचानक जमीन पर गिरे युवक को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत बताया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। परिवार वालों ने मंगलवार की सुबह शव का दाह संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मठिया निवासी गामा के बेटे की शादी 29 मई को हुई थी। शादी के बाद दुल्हन के घर वाले सोमवार की रात आए थे। इस उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किया गया था। परिवार के लोग भोजन कर रहे थे। इस दौरान डीजे पर महिलाएं और पुरुष डांस करने लगे। डीजे पर गामा का छोटा भाई राज कुमार (40) पुत्र मोती लाल डांस करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों के अनुसार, करीब 10 मिनट तक डांस करने के बाद उसके सीने में दर्द होने लगा। वह सीना पकड़ कर बैठ गया। लोगों की नजर पड़ी तो उसे उठाने का प्रयास करने लगे। वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिवार वाले आननफानन उसे पचलड़ी डीह चौराहे पर निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पर खुशियों के माहौल में मातम छा गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें