फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दोस्त को रेलवे स्टेशन छोड़ने आया था युवक, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत

Wed, 26 Apr 2023 11:18 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

भाटपार रानी थाना अध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृतक अनीश अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। उसकी मां मालती देवी पहले ही स्वर्ग सिधार चुकी हैं।
 
विज्ञापन
मृतक युवक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में भाटपार रानी थाना क्षेत्र अंतर्गत भाटपार रानी मझौली मार्ग पर विशुनपुरा रेलवे क्रॉसिंग के समीप जमुनिया डीह मोड़ के पास बुधवार को सुबह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह अपने मित्र को भाटपार रानी रेलवे स्टेशन पर छोड़कर वापस अपने घर सलेमपुर कोतवाली के मझौली राज नगर पंचायत वार्ड नंबर 11बड़वा टोला जा रहा था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दी। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। मां पहले ही स्वर्ग सिधार चुकी है।
विज्ञापन


सलेमपुर कोतवाली अंतर्गत नगर पंचायत मझौली राज के वार्ड नंबर 11 बड़वा टोला निवासी कमलेश यादव का 19 वर्षीय पुत्र अनीश यादव सुबह अपने गांव के ही मित्र प्रतीक यादव को भाटपार रानी रेलवे स्टेशन बाइक से छोड़ने आया था। वापस घर जाते समय उसकी बाइक बिशनपुरा रेलवे क्रासिंग के समीप जमुनिया डीह मोड़ के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई और वह गिर कर लहूलुहान हो गया।

इसे भी पढ़ें: जामताड़ा के गैंग की पूरे देश पर नजर, पर्यटन पर जाइए पर सावधानी से बुकिंग कराइए, छूट के नाम पर हो सकती है ठगी
विज्ञापन


राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंचकर एंबुलेंस से उसे भाटपार रानी अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उसके परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में ले ली। मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


भाटपार रानी थाना अध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृतक अनीश अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। उसकी मां मालती देवी पहले ही स्वर्ग सिधार चुकी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें