फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता पा लेना नहीं, बल्कि संस्कार पाना बड़ी बात : आचार्य गोपाल

विज्ञापन
बरहज के भदिला दोयम गांव में आयोजित शतचंडी महायज्ञ में कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु और कथा श्र
विज्ञापन
भदिला दोयम में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के भदिला दोयम गांव में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इस दौरान रामकथा में नैमिषारण्य से पधारे कथावाचक आचार्य गोपाल मिश्र ने कहा कि सत्ता पाना सबसे बड़ी बात नहीं, बल्कि संस्कार पाना बड़ी बात होती है।
उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ने अपने संस्कार के जरिये मर्यादा कायम की, जो आज भी स्मरणीय है। कथावाचक ने कहा कि हर एक मनुष्य से गलती होती है, लेकिन उक्त गलती बार-बार नहीं होनी चाहिए। यज्ञाचार्य राधाकृष्ण ने कहा कि यज्ञ मंडप के दाहिनी ओर परिक्रमा करने से सारे पाप धुलते हैं, और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन

परिक्रमा के दौरान पड़े एक-एक कदम से मनुष्य के पाप का नाश होता है, जबकि मनोवांछित कामनाएं पूर्ण होती हैं। यज्ञ मंडप के हर एक कोण पर ग्रहों को स्थापित करते हुए मध्य में अग्निदेव का आह्वान किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि वैज्ञानिकों का मानना है कि यज्ञ मंडप और मंदिरों की परिक्रमा से शरीर को उचित ऊर्जा प्राप्त होती है। इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी ने आरती उतार कथा का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि विकास सिंह, विजय नारायण गोंड़, रविशंकर सिंह, नागेंद्र सिंह एडवोकेट, संजय सिंह, रत्नेश्वर सिंह, मधुसूदन सिंह, मुन्ना सिंह, जितेंद्र सिंह, मनोज सिंह, बगेदू सिंह, संतराज यादव, तारा प्रसाद, श्यामरती प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें