फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुरानी रंजिश में युवक को पीटा, वीडियो वायरल

Wed, 22 Nov 2023 04:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

आरोप है कि घटना के बाद सोशल मीडिया पर भैया जी के नाम से अकांउट चला रहे युवक और दूसरे गुट के युवकों में सोशल प्लेटफार्म पर आए दिन तकरार होता रहता है। मंगलवार सुबह भैया जी अकाउंट चलाने वाला युवक किसी काम से नगर में आया था। इसकी जानकारी पर दूसरे गुट ने गोलबंद होकर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे कॉलोनी मोड़ के पास युवकों के एक गुट ने युवक की पिटाई की। इसके बाद मुंह बंद रखने की धमकी दी। फिर उससे हाथ जोड़कर माफी मंगवाया गया। इन तीनों घटनाओं का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस को जानकारी हुई तो हरकत में आ गई। पीड़ित की तहरीर पर आनन फानन पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अन्य की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक युवकों के दो गुटों में पिछले एक महीने से वर्चस्व के लिए मारपीट की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


भटनी में मंगलवार सुबह से सोशल मीडिया पर एक के बाद एक तीन वीडियो वायरल हुआ। वायरल तीनों वीडियो इलाके में वर्चस्व कायम रखने के लिए आरोपी युवकों ने खुद बनाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब एक महीने पूर्व रेलवे ग्राउंड पर युवकों के दो गुटों में मारपीट हुई थी। मामले में पुलिस ने तीन के विरुद्ध थाने में केस दर्ज किया था।

सोशल मीडिया पर दोनों गुटों पर लगातार चल रही तकरार
आरोप है कि घटना के बाद सोशल मीडिया पर भैया जी के नाम से अकांउट चला रहे युवक और दूसरे गुट के युवकों में सोशल प्लेटफार्म पर आए दिन तकरार होता रहता है। मंगलवार सुबह भैया जी अकाउंट चलाने वाला युवक किसी काम से नगर में आया था। इसकी जानकारी पर दूसरे गुट ने गोलबंद होकर हमला बोल दिया। आरोपियों ने पूरे मारपीट का वीडियो बनाया और दहशत फैलाने को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि शिकायत मिली है। मारपीट कर रहे कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें