फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गाड़ी से बाइक टकराने पर युवक को पीटा

Sat, 14 Dec 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले के 16 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेजों व सहायता प्राप्त विद्यालयों का चयन किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से निजी विद्यालयों को सेंटर नहीं बनाया गया है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया है।
विज्ञापन

22 दिसंबर को दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। डीआईओएस ने केंद्रों के लिए कॉलेजों की सूची प्रशासन को भेज दी है। शहर के तीन डिग्री कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, सहायता प्राप्त कॉलेज व तिलहर में दो विद्यालयों को सेंटर बनाया जाएगा। परीक्षा में 6,816 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक सेंटर पर क्षमता के हिसाब से चार सौ से पांच सौ परीक्षार्थी शामिल होंगे।
नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए प्रत्येक सेंटर पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई। प्रत्येक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी रहेगी। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा को कराया जाएगा। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर पहले से ही सारी तैयारियों को पूरा करने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


-
परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहेगा पुलिस बल
- पीसीएस परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। एसपी राजेश एस. ने प्रत्येक सेंटर पर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यातायात पुलिस को निर्देश दिए हैं। आने वाले परीक्षार्थियों के लिए वाहन खड़ा कराने के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी कराई जाएगी।
-
- परीक्षा को लेकर सेंटर फाइनल कर दिए गए हैं। इस बार निजी कॉलेजों में पीसीएस का सेंटर नहीं बनाया है। परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज गति से चल रहीं हैं। शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

हरिवंश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें