फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गाड़ी अच्छे से चलाएंगे तभी मिलेगा डीएल

Wed, 03 Dec 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
पड़री मल्ल में तैयार ड्राइविंग टेस्ट सेंटर
विज्ञापन
सोनूघाट/देवरिया। सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पड़री मल्ल में ड्राइविंग टेस्ट सेंटर बनकर तैयार हो गया है। अब लाइसेंस पाने के लिए अभ्यर्थियों को टेस्ट देना होगा। इसमें पास होने के बाद ही लाइसेंस जारी होगा।
विज्ञापन

जिले में ड्राइविंग के लिए अभी तक टेस्ट सेंटर नहीं था। इसके चलते बिना परीक्षण ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिए जाते थे। इसको देखते हुए विभाग ने सदर ब्लॉक के पड़री मल्ल में ड्राइविंग टेस्ट सेंटर तैयार करवाया है।
इस सेंटर में लर्निंग लाइसेंस जारी होने के बाद अंतिम रूप से लाइसेंस देने से पहले ड्राइवर का टेस्ट लिया जाएगा। इसमें मोड़ पर और बैक करने समेत विविध प्रकार से लाइसेंस के अभ्यर्थी से गाड़ी चलवाकर जांच की जाएगी। इसमें सफल होने के बाद ही अंतिम रूप से लाइसेंस जारी किया जाएगा। इससे लाइसेंस पाने वाला व्यक्ति पूरे भरोसे के साथ सड़क पर चलेगा। इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
विज्ञापन

टेस्टिंग भी और ट्रेनिंग भी : ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पड़री मल्ल में लाइसेंस पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों का टेस्ट भी लिया जाएगा। साथ ही ड्राइविंग की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इसके लिए परिवहन विभाग की निगरानी में निजी क्षेत्र के सहयोग से प्रशिक्षण केंद्र खोला गया है। यहां हर प्रकार के प्रशिक्षण के लिए 500 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक वाहन के प्रकार के हिसाब से अलग अलग फीस निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें