बनकटा (देवरिया)। पति की मौत के बाद भी एक महिला ने हौसला नहीं खोया। वह परिवारवालों के साथ मतदान केंद्र पर पहुंची और वोट देकर लोकतंत्र की मजबूती में योगदान दिया। महिला के फैसले की इलाके में चर्चा होती रही।
विज्ञापन
सोहनपुर गांव की यशोदा के पति चिल्लर प्रसाद की कई महीने से तबीयत खराब थी। इलाज के बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो सका। शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया। आसपास के लोगों ने पहुंच कर ढांढस बंधाया। पति के दाह संस्कार के बाद दोपहर तीन बजे यशोदा परिवारवालों के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं और वोट दिया।