फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ओपीडी के समय में भर्ती मरीजों का एक्सरे, मरीज और तीमारदार परेशान

Sat, 06 Dec 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में ओपीडी के समय में भर्ती मरीजों को प्राथमिकता मिलने से जांच कराने पहुंचे ओपीडी के मरीज और इनके तीमारदार परेशान हो गए। लोगों को एक्सरे कराने के लिए एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


मेडिकल काॅलेज की ओपीडी बिल्डिंग में स्थित एक्सरे सेंटर में शुक्रवार को मरीजों की भीड़ रही। रोज की तरह यहां कतार में बड़ी संख्या में मरीज एक्सरे के लिए खड़े थे। कोई बेटी तो कोई माता पिता तो को अपना एक्सरे कराने पहुंचा था। डॉक्टर को दिखाने के बाद लोग कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इस बीच बाहर से आए लोग बिना कतार बेधड़क अंदर चले जा रहे थे।
वहीं कतार में खड़े मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा था। इससे मरीजों का धैर्य टूटता जा रहा था। बिहार के गोपालगंज से इलाज कराने आईं सरोज देवी ने बताया कि एक्सरे कराने के लिए देर से लाइन में खड़ी हूं। इधर बाहरी लोग आकर अंदर चले जा रहे हैं। मेरा नंबर ही नहीं आ रहा है। गौरीबाजार से अपनी बेटी अंबिका का इलाज कराने के लिए कतार में खड़ी पुनीता ने बताया कि अंदर से नाम पुकारा जाता है लोग बिना लाइन अंदर चले जा रहे हैं। हमारा नंबर ही नहीं आ रहा है। बेटी के हाथ में दिक्कत है। इसका एक्सरे कराना है। ऐसे तो जब तक हम एक्सरे कराकर जाएंगे तब तक डॉक्टर चले जाएंगे।
विज्ञापन

गौरीबाजार से आए शंभू ने बताया कि अपना एक्सरे कराने के लिए देर से खड़े हैं। पर अभी तक नंबर नहीं आया। एक घंटे से अधिक हो गया। पता नहीं कब तक नंबर आएगा। रामपुर कारखाना से अपनी बेटी कृति सिंह का इलाज कराने आई हूं। डॉक्टर को दिखाने के बाद दो घंटे से यहां खड़ी हूं। बाहरी लोगों का एक्सरे हो जा रहा है। हमारा अभी तक एक्सरे नहीं हुआ।
गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी के यह कहने पर कि वार्ड में भर्ती मरीजों को एक्सरे के लिए अंदर भेजा रहा है, लोग नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि वार्ड के मरीज का दो बजे के बाद भी एक्सरे हो सकता है। हमारा एक्सरे देखने के लिए डॉक्टर ओपीडी में नहीं बैठे रहेंगे। आज एक्सरे डॉक्टर को नहीं दिखा पाए तो कल फिर आना पड़ेगा।
इस संबंध में सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि मेडिकल कालेज में मरीजों की सुविधा के लिए तीन एक्सरे सेंटर संचालित हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से कुछ समय लग रहा है। बिना नंबर के किसी को भी एक्सरे कराने की अनुमति नहीं है। मामला संज्ञान में आया है, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें