फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भागलपुर पीएचसी में धूल फांक रही एक्स-रे मशीन

Tue, 25 Nov 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। भागलपुर पीएचसी में लगी एक्स-रे मशीन तकनीकी दिक्कतों के चलते दो साल से धूल फांक रही है। इसके चलते मरीजों को प्राइवेट पैथालॉजी का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भागलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए शासन ने दो साल पहले लाखों रुपये की एक्स-रे मशीन भेजी थी। इसका लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक ने किया था लेकिन लापरवाह अधिकारियों के चलते यह मशीन कबाड़ होती जा रही है।
क्षेत्र के राकेश सिंह, कृष्ण मोहन निषाद, बेचू साहनी, चुन्नू सिंह, शिम्पू सिंह, मनोज चौरसिया आदि का कहना है कि एक्स-रे मशीन के चालू नहीं होने से मरीजों को निजी पैथालॉजी पर जाना पड़ता है। जहां मनमाना शुल्क चुकाना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन के लोगों से जल्द मशीन चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डॉ. अनिल गुप्ता ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। जल्द मशीन ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें