फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डेढ़ घंटे तक बंद रही एक्स-रे, सीटी स्कैन मशीन, पैथालॉजी जांच भी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में बुधवार को डेढ़ घंटे बिजली की आपूर्ति ठप रही। इसके कारण एक्स-रे व सीटी स्कैन की मशीन बंद रही। वहीं पैथालॉजी की जांच भी प्रभावित रही। इलाज के लिए आये मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली आने के बाद करीब दो घंटे देरी से जांच शुरू हो सकी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में बुधवार को मरीजों की भीड़ रही। करीब 2459 मरीजों ने इलाज कराने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। ओपीडी से लेकर जांच केंद्रों पर भीड़ लगी थी। इसी बीच दोपहर करीब 12.45 बजे परिसर स्थित पॉवर हाऊस के पास तार टूट गया, जिससे आपूर्ति ठप हो गई। बिजली के आपूर्ति बंद होते ही सेंट्रल पैथालाॅजी में जांच मशीनें और सर्वर ठप हो गया। इसके कारण मरीजों की जांच प्रभावित हो गई। नमूना देने के लिए रजिस्ट्रेशन और रिपोर्ट देने के काउंटर पर भी काम ठप हो गया। जांच के लिए 420 रजिस्ट्रेशन हुआ था। लाइन में खड़े लोग शोर करने लगे। कर्मचारियों ने उन्हें समझाकर किसी तरह शांत कराया गया। वहीं डिजिटल एक्स-रे कक्ष में भी काम बंद हो गया। यहां मरीज की लाइन लगी थी। खड़े मरीजों को जांच के लिए ढाई से तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। उमस भरी गर्मी ने मरीज व तीमारदारों को बेहाल कर दिया। कुछ यही नजारा सीटी स्कैन कक्ष के आसपास का रहा। यहां भी कर्मचारी बैठकर इंतजार कर रहे थे। दोपहर बाद करीब 2.15 बजे बिजली की आपूर्ति शुरू हुई। इसके बाद लोगों ने राहत ली। भाटपाररानी के रामश्रृंगार, बघौचघाट के ईश्वर, बरहज क्षेत्र के मनोज ने बताया कि एक्स-रे कराने के लिए गर्मी में एक घंटे से खड़े हैं। मशीन बंद हो गई है, अब आज रिपोर्ट डॉक्टर को बिना दिखाए घर जाना पड़ेगा और फिर आना पड़ेगा। पैथालाॅजी पर शहर के न्यू कालोनी के बबीता, विनोद ने बताया कि ब्लड की जांच की रिपोर्ट नहीं मिल पा रहा है, जिससे परेशानी हो रही है अब घर जा रही हूं।

बिजली का तार टूटने से कुछ देर के लिए आपूर्ति ठप हो गई थी। कुछ जांच बाधित रही। जबकि अन्य जगह जनरेटर से सप्लाई दी गई। गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। इसके बाद जांच शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एचके मिश्रा
सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें