फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु की पूजा की, आदर्शों एवं संस्कारों को अपनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु की पूजा की, आदर्शों एवं संस्कारों को अपनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन

देवरिया। गुरु पूर्णिमा पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से गुरु की पूजा अर्चना की गई। साधकों एवं शिष्यों ने गुरु के बताए आदर्शों एवं संस्कारों को जीवन भर अपनाने का संकल्प लिया।
सरयूपारीण ब्राह्मण परिषद, काशी की ओर से विद्याधर्म संजीवन संस्कृत महाविद्यालय में राजसुजान मिश्र, डॉ.प्रेमशीला शुक्ल, श्रीनाथ द्विवेदी का पूजन संगठन के अध्यक्ष आद्या प्रसाद शुक्ल ने प्रतिनिधि के रुप में किया। माल्यार्पण भीम तिवारी, भृगुदेव मिश्र, काशीनाथ पाठक, सतीश पति त्रिपाठी, सुमंत मणि त्रिपाठी ने एवं परिचय हरेराम दीक्षित, डॉ.दिवाकर प्रसाद तिवारी, दुर्गाधर द्विवेदी तथा सरोज पांडेय ने रचना प्रस्तुत किया। गुरुजनों ने सदस्यों को उनके कर्तव्यों व दायित्वों की याद दिलाई। संचालन कौशल कुमार मिश्र ने किया। प्रकाश पांडेय, आदित्यनाथ मिश्र, श्यामशंकर मणि, सदानंद दूबे, सदानंद मिश्र, प्रधानाचार्य सिंहासन पांडेय आदि मौजूद रहे। कलिंद इंटर कॉलेज खरजरवा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य वकील सिंह ने कहा कि यह पर्व विशेष रुप से गुरु के लिए समर्पित है ताकि मनुष्य गुरु की महिमा से परिचित हो सकें। भक्तिवाटिका बालाजी मंदिर में पीठाधीश्वर स्वामी राजनारायणाचार्य, मनोकामनापूर्ण हनुमान मंदिर के महंत परमात्मा दास की भी लोगों ने पूजा अर्चना की। गायत्री शक्तिपीठ, कसया रोड में भी गुरू पूर्णिमा उत्साह संग साधकों ने मनाया।
विज्ञापन

‘गुरुओं के सम्मान से होता है मनुष्य का विकास’
बघौचघाट। गुरु का सम्मान करना हर शिष्य का कर्तव्य हैं गुरु के मार्गदर्शन में ही शिष्य का सामाजिक विकास होता हैं। ये बातें गुरु पूर्णिमा के अवसर पर यूपी कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने पथरदेवा स्थित उड़िया मठ के महंत बाबा स्वर्गनाथ को शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए कहीं। आगे कहा कि जीवन मे अगर सफलता प्राप्त करना है तो हर व्यक्ति को अपना गुरु बनाना पड़ेगा। गुरु के मार्गदर्शन में मनुष्य का विकास संभव हैं। इस दौरान ब्रह्मा यादव, संजय सिंह, बासुदेव यादव, अवधेश सिंह, सीपीएन सिंह, बैजनाथ शर्मा, अनिल कुमार, उमेश गुप्ता, रविंद्र मद्देशिया, बच्चन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
गुरु पूर्णिमा पर पुजारी का हुआ सम्मान
देसही देवरिया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को क्षेत्र के बरवां मीरछापर गांव स्थित शिवमंदिर के पुजारी रामप्यारे को अंगवस्त्र देकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि विष्णु कुशवाहा, संजय कुशवाहा, बबलू मद्धेशिया, रामदरश चौहान, राजबली, प्रभु मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
भाजपाइयों ने मठ मंदिर के महात्माओं को किया सम्मानित
भाटपाररानी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा एवं जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे के नेतृत्व में नगर स्थित हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर एवं हरेराम चौराहा स्थित श्रीरामपुर मठ के पुजारी गणों को सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि अंधकार को हटाकर प्रकाश की ओर ले जाने वाला ही गुरु है। इस दौरान सुशील शाही, सुरेश तिवारी, हृदय लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, विश्वंभर पांडेय, मंटू पटेल, देवा मौर्या, सौरभ पटेल, धर्मेंद्र कुशवाहा, चंदन मद्धेशिया, राजेश गुप्ता, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, राम नक्षत्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने गुरु वेद प्रकाश से लिया आशीर्वाद
सलेमपुर। गुरु पूर्णिमा पर प्रभारी मंत्री श्री राम चौहान ने प्रभु प्रेम मिशन के संस्थापक गुरु वेद प्रकाश एवं प्रभु प्रेम मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी राधारंग के आवास पर पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु वेद प्रकाश ने वैदिक सनातन धर्म के पुनरुत्थान के संबंध में सभी को तन मन धन के साथ पूर्ण श्रद्धा एवं समर्पण के साथ लगने का निर्देश दिया। कहा कि इसी में धर्म, समाज अथवा राष्ट्र का वास्तविक हित निहित है। गायत्री देवी, शैल देवी, बच्ची देवी, पार्वती देवी, उमा देवी, शालू वर्मा, राधिका देवी, नीलू देवी, कौशल्या देवी, मीरा देवी आदि भारी संख्या में श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें