शारीरिक दूरी बनाकर किया योग
विश्व योग दिवस : डीएम के नेतृत्व में योग वेलनेस सेंटर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
गांवों में लोगों ने दरवाजे और घरों के छतों पर किया योगाभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। छठा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रविवार को जगह-जगह मनाया गया। लोग अपने-अपने घरों में योग किए। जहां आयोजन किया गया वहां लोगों की भीड़ संक्रमण को देखते हुए नहीं जुटी। ऑनलाइन लोगों ने अपने घरों में मोबाइल लगाकर योग किया।
जिला होम्योपैथिक कार्यालय के योग वेलनेस सेंटर पर मनाया गया। डीएम अमित किशोर के नेतृत्व में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। इसके अलावा लोग अपने गांव और घरों की छतों पर योगाभ्यास कर योग को अपने जीवन शैली में अपनाने पर जोर दिया। योग प्रशिक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह और यतेंद्र सागर विश्वकर्मा ने योग कराया। प्रशिक्षकों ने ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, शवासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी एवं ध्यान कराया गया। प्रशिक्षकों ने कहा कि योग करने वाला मनुष्य के अंतर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ऐसे में सभी लोगों को योग करना चाहिए। कोरोना से बचाव में योग कारगर साबित है। कोविड-19 अस्पताल में भर्ती संक्रमितों ने भी योगाभ्यास किया। इस दौरान क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार चौरसिया, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह डॉ. लक्ष्मण, वर्षा सिंह, दीपांशु श्रीवास्तव, नौशाद, आयुष आदि मौजूद रहे। नगर पालिका देवरिया के सभागार में योग किया गया। नामित सभासद वीरेंद्र कुमार सिंह ने लोगों को योगाभ्यास कराया। चेयरमैन अलका सिंह ने कहा कि योगाभ्यास लोगों को नई जिंदगी देता है। सभी को प्रति दिन योग करना चाहिए। इस दौरान विनय सिंह, रमेश वर्मा, नित्यानंद पांडेय, मनोज कुमार, पुरुषोत्तम सिंह, सुभाष यादव, पवन मणि, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, संजय कुमार सिंह, हीरालाल पटवा, मोहम्मद सादिक आदि मौजूद रहे। एसपी डॉ श्रीपति मिश्र, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन ने अपने आवास पर योगाभ्यास किया। इसके अलावा लोग अपने दरवाजे, घर के छतों पर योग कर निरोग रहने के संदेश दिए।
इनसेट
सोशल मीडिया पर योग दिवस की दिखी सक्रियता
देवरिया। महामारी की वजह से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समिति कार्यक्रम हुआ, लेकिन लोगों में योग दिवस के प्रति उत्साह सोशल मीडिया पर खूब दिखा। लोग अपने छत, दरवाजे और कमरे में परिवार के साथ योगाभ्यास करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर खूब चल रहा है। डॉ. भावना सिन्हा ने अपने परिवार के साथ घर पर ही योग किया। प्रतापपुर कार्यालय के अनुसार नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में बनकटा के बतरौनी गांव में दीपक चौरसिया ने परिवार के साथ योग किया। इस मौके पर ध्रुव नारायण चौरसिया, श्रीराम प्रसाद चौरसिया, रोहित, सुगंधी, सुधा आदि मौजूद रहीं।
फोटो समाचार
योगाभ्यास से बढ़ता है आत्मविश्वास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा नेताओं ने अपने घरों में किया योगाभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रधानमंत्री के आह्वान पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा नेताओं ने अपने घरों में योगाभ्यास किया। प्राचीन परंपरा योग पर चर्चा करते हुए इसे सेहत के लिए फायदेमंद बताया।
सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक प्रकार से एकजुटता का दिन है। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि योग से हमें आत्मविश्वास मिलता है। योग से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। सभी लोग योग-प्राणायाम को अपने रोज के अभ्यास में जरूर शामिल करें। योग मनुष्य की मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को एकत्रित करके सकारात्मक चिंतन की ओर अग्रसर करता है। विधायक जनमेजय सिंह ने कहा कि योग की मदद से लोगों को कोरोना बीमारी को हराने में मदद मिल रही है। विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि योग से हमें मानसिक शांति के साथ संयम और सहनशक्ति भी मिलती है। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मारकंडेय शाही और पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा ने कहा कि आज पूरे विश्व ने योग अपनाया है तो इसमें प्रधानमंत्री का योगदान महत्वपूर्ण है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे, पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निशिरंजन तिवारी, विजय बहादुर दूबे, भूपेंद्र सिंह, सज्जन मणि, जितेंद्र राव, अजय कुमार दूबे, डॉ. सत्यप्रकाश मणि, राजेन्द्र मल्ल, अम्बिकेश पाण्डेय, अजय शाही, अरुण सिंह, श्रीनिवास मणि, प्रमोद शाही, रमेश सिंह, सतेंद्र मणि, रामशीष प्रसाद, हेमंत मिश्रा, महेश मणि, शिवकुमार राजभर, रामाज्ञा चौहान, संजय राव, संतोष त्रिगुणायक, अभिषेक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार
सोशल डिस्टेंसिंग में किया गया योग
बरहज। विश्व योग दिवस पर लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग में घरों पर योग किया। विधायक सुरेश तिवारी ने समर्थकों के साथ दिवस पर योग किया। रविवार की सुबह विधायक सहित एसडीएम गजेंद्र कुमार, पालिकाध्यक्ष उमाशंकर सिंह विशेन, ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय आदि ने अपने घरों पर योग किया। शीर्षासन, पद्म आसन, चक्र आसन, सूर्य नमस्कार, कपाल भांति आदि योग से बीमारियों के निजात के बारे में भी जानकारी साझा की। इस दौरान कामेश्वर पांडेय, राजन सिंह, राममिलन यादव, रविकांत उपाध्याय, विक्रमादित्य सिंह, श्रवण सिंह, अभयानंद तिवारी, विपुल दूबे, आशुतोष सिंह, मधुसूदन, अनुपम, अरविंद जायसवाल, विनय तिवारी, सचिन सिंह, रामजोखन निषाद, सोनू मणि त्रिपाठी आदि ने योगा किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगा
सलेमपुर। भाजपा सलेमपुर मंडल के तरफ से रविवार को विश्व योग दिवस का आयोजन विभिन्न सेक्टरों में किया गया। दोघड़ा में योग करने के बाद जिला कार्यसमिति सदस्य रविशंकर मिश्र ने कहा कि योग करने से मन, मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ रहता है, हमे प्रत्येक दिन योग करना चाहिए। नदावर में बृजेश उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, अशोक तिवारी, आशुतोष तिवारी, विकास रौनियार, अजय दुबे वत्स, अनिल ठाकुर, धनन्जय चतुर्वेदी, छोटेलाल गुप्ता, ज्ञान पांडेय, अनूप मिश्रा, अनूप उपाध्याय, पुनीत यादव आदि ने योग किया।
स्कूल के बच्चों ने घरों से ही किया योग
सलेमपुर। कोरोना के भय के चलते सभी विद्यालय बंद हैं, वहीं, जीएम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलेमपुर के बच्चे रविवार को अपने घरों पर रहते हुए ही योग किए। अपने-अपने कक्षाध्यापकों एवं क्रीड़ाध्यापकों के ऑनलाइन निर्देशों के अनुसार हलासन, मयूरासन, पद्मासन, ताड़ आसन, शवासन, सुखासन, चक्रासन, सूर्य नमस्कार आदि के साथ साथ अनेकों प्रकार के प्राणायाम किया। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी एवं प्रधानाचार्य संभावना मिश्रा ने योग को दैनिक क्रिया में शामिल करने की सलाह दी।
‘योग भारतीय संस्कृति की धरोहर’
भाटपारानी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन के निर्देश पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नगर में भाजपा नेता सभाकुंवर कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश तिवारी एवं सुरेंद्र सिंह, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आनंद पियूष उपाध्याय, भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष गौतम प्रसाद, संजीव यादव, एवं विशंभर पांडेय, भाजपा नेता उमेश प्रसाद शाही पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशील शाही ने अपने आवास पर योग किया। भाजपा नेता सभा कुंवर कुशवाहा ने कहा कि योग हमारे प्राचीन संस्कृति की धरोहर है। पिपरहियां गांव में नेहरू युवा केंद्र भाटपारानी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में अमित तिवारी ने कहा कि योग भारतीय प्राचीन संस्कृति की परम्पराओं को समाहित करता है। इस दौरान गौरव तिवारी, आकाश यादव, मयंक तिवारी, दीपक तिवारी, अंकित यादव, पुनीत तिवारी, करुणा शंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार
घर पर योगकर दिया निरोग रहने का संदेश
रुद्रपुर। कोरोना संक्रमण के कारण रविवार को योग दिवस पर लोगों में अपने घर में योग और आसन कर लोगों को निरोग रहने का संदेश दिया। योग दिवस पर लोगों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर एक दूसरे को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। रुद्रपुर में योगाचार्य रामेश्वर विश्वकर्मा ने योग से होने वाले फायदे और कोरोना से बचने को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया के जरिए संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन छट्ठेलाल निगम, जितेंद्र गुप्ता, सुनील गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, मनमथ त्रिपाठी, बैंडमिंटन खिलाड़ी ओमप्रकाश गुप्त, शिक्षक राजेश राय, भाजपा नेता राजीव गुप्ता, ई सुशील चंद गुप्ता आदि ने योग दिवस पर अपने घरों में योगासन कर लोगों को नियमित योग करने की नसीहत दी।
फोटो समाचार
योग दिवस पर पालिका कर्मियों ने किया रक्तदान
बरहज। पालिका कार्यालय में योग दिवस के अवसर पर कैलाशी चैरिटेबल के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जहां लोगों ने रक्तदान किया। चेयरमैन उमाशंकर सिंह विशेन ने कहा कि रक्तदान दूसरों के काम आता है। यह पुनीत कार्य है। रविवार को विश्व योग दिवस और फादर्स डे के अवसर पर पालिका परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें उमेश सिंह, समाजसेवी अनूप मद्धेशिया, पुरुषोत्तम मद्धेशिया, मनोज गुप्त, महेश यादव, अंकित जायसवाल आदि ने रक्तदान किया। इस अवसर पर पालिका की ओर से ब्लड डोनेट करने वालों के सेहत के लिए तरह-तरह के प्रबंध किए गए थे। सभी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय, आनंद सिंह, जोखन राम, रवि जायसवाल, अनुपम मिश्र आदि उपस्थित रहे।