फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सायरन बजने पर बंकरों की ओर भाग रहे श्रमिक

Tue, 03 Mar 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। युद्ध के चलते इस्राइल में रह रहे श्रमिकों के परिजन परेशान हैं। हर घंटे बातचीत कर श्रमिकों को अपनी सलामती बतानी पड़ रही है। श्रमिक खुद को खुश दिखाते हुए फोटो भेजकर घरवालों को सबकुछ ठीक होने का संदेश दे रहे हैं। वे बता रहे हैं कि सायरन बजने पर बंकरों की ओर दौड़ पड़ते हैं।
विज्ञापन

सुकरौली कस्बे के ठूठी चौराहा निवासी पीयूष पांडेय करीब दो साल से इस्राइल की एक कंपनी में नौकरी कर रहे हैं। इस समय उनकी तैनाती गाजापट्टी में है। उन्होंने बताया कि दिन रात सायरन बज रहे हैं और यहां काम करने वाले लोग चिंतित हैं। हालांकि इस्राइली सरकार भारतीयों की सुरक्षा को लेकर पहले से अधिक व्यवस्था की है। लोगों को सायरन बजने पर बंकर में रहकर अपने कार्यों के संपादन के निर्देश हैं। पीयूष के घर उनकी पत्नी, एक बेटा और माता-पिता है। बताते हैं कि हर वक्त जहाज का शोर सुनाई दे रहा है। घर पर माता-पिता सहित सभी की निगाहें बस उनकी फोन कॉल पर लगी रहती हैं। कभी भी घर की घंटी बजती है तो घरवाले दौड़कर फोन उठाते हैं। इस्राइल से अपनी तस्वीर लगातार भेज रहे हैं, जिससे परिजनों की चिंता कम हो और वे अच्छे से होली मना पाएं। पीयूष और उनके साथी लगातार परिवार के लोगों के संपर्क में रहे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें