फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भटनी रेलवे स्टेशन पर बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी (देवरिया)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक असम के डिब्रूगढ़ जिले का निवासी बताया जा रहा है। वह अपने दोस्तों के साथ नौकरी की तलाश में हरियाणा जा रहा था। जीआरपी ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दे दी है, साथ ही उसके साथियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर रविवार शाम करीब 4:30 बजे हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस पहुंची। दो मिनट के ठहराव के बाद जैसे ही ट्रेन देवरिया की ओर रवाना हुई, एक युवक के ट्रेन से गिरने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने ट्रेन गुजरने के बाद युवक को ट्रैक पर मृत अवस्था में पाया।
युवक की जेब से मिले आधार कार्ड और मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान सुरेश बिन (31) निवासी जॉयपुर, जिला डिब्रूगढ़ (असम) के रूप में हुई। जीआरपी ने परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पत्नी लीलावती, पिता कन्हैया बिन, भवह सोनू देवी सहित अन्य परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सुरेश अपने कुछ दोस्तों के साथ हरियाणा में रोजगार की तलाश में घर से निकला था। ऐसे में जीआरपी अब उसके साथ यात्रा कर रहे साथियों की तलाश कर रही है, ताकि घटना के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई जा सके।
प्रभारी निरीक्षक जीआरपी अजय कुमार मौर्य ने बताया कि बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दे दी गई है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें