फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पांचवें दिन शुरू हुआ सेंट्रल बैंक में कामकाज

Thu, 09 Oct 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा का सर्वर पांचवें दिन बुधवार को दोपहर बाद सही हो गया। इसके बाद बैंकिंग कामकाज सुचारू रूप से शुरू हो सका। इससे उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। खुखुंदू सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के अंतर्गत 12 न्याय पंचायतों के कुल करीब 60 गांव आते हैं। शुक्रवार दिन में आई आंधी-पानी के बाद शनिवार सुबह से ही बैंक का सर्वर फेल हो गया था। सर्वर ठीक कराने में विभाग को पांच दिन का समय लग गया। बुधवार की सुबह शाखा पर पहुंचे मकैनिकों ने फॉल्ट को खोजकर उसे दुरुस्त किया।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक दिव्यांशु कुमार ने बताया कि सर्वर की दिक्कत दूर हो गई है। लिंक आने के बाद शाखा पर पहुंचे उपभोक्ताओं का लेन-देन सहित अन्य जरूरी काम निपटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें