फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिलाओं को किया गया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति फेज-5.0 और शक्ति दीदी अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर पंपलेट वितरित कर महिलाओं और बालिकाओं को सरकारी योजनाओं और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में श्रीरामपुर थाने की मिशन शक्ति टीम ने प्रतापपुर स्थित यूपी ग्रामीण बैंक में महिलाओं को जागरूक किया। टीम ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इसी क्रम में रुद्रपुर थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। लार थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने कस्बा बाजार में महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और एंबुलेंस सेवा-108 की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें