फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिकअप और कार की भिड़ंत में तीन लोग घायल

Fri, 14 Nov 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। देवरिया-कसया राजमार्ग पर पिकअप और कार की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी तरकुलवा पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने तीनों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
विज्ञापन



कुशीनगर जनपद के कसया थाना क्षेत्र के सबया गांव निवासी विनोद मणि त्रिपाठी अपनी कार से बृहस्पतिवार की देर शाम देवरिया की ओर जा रहे थे। अभी वह थाना क्षेत्र के बालपुर श्रीनगर चौराहे के समीप पहुंचे थे कि मऊ से सामान लेकर कसया मंडी जा रही एक पिकअप से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप चालक चंद्रकांत यादव व एक अन्य व्यक्ति समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोग घायल हैं। तीनों का इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें