फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी महिलाएं

Sat, 05 Nov 2016 10:58 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
छठ पूजन के लिए मालवीय रोड पर खरीदारी करती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया/बरहज। छठ महापर्व के उल्लास में लोग डूबे हुए हैं। दिवाली बीतने के बाद लोग इसकी तैयारी में जुटे थे। शनिवार को पूजा के लिए सामान की खरीदारी की और नदी-पोखरों के किनारे साफ स्थान पर अपनी वेदियां झंडी-पताके से सजाकर पूजा स्थान सुनिश्चित किया। सूर्य षष्ठी के महापर्व को लेकर सोमवार को तैयारियां लगभग पूूरी कर ली गईं। सुबह से ही बाजारों में फलों की खरीदारी को भीड़ उमड़ने लगी। दोपहर तक बाजार में खरीदारों का तांता लग गया। इसके चलते सारे रास्ते जाम हो गए।
विज्ञापन


महापर्व को मनाने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। हर चौराहा छठ पूजा के सामान की दुकानों से सजा था। खरीदारी के बाद महिलाएं प्रसाद आदि तैयार करने में जुट गईं। रविवार को दोपहर तक खरीदारी कर तैयारी में जुट जाएंगे। शाम को नदी, तालाब के घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रती महिलाओं का सैलाब उमड़ेगा। सोमनाथ मंदिर, परमार्थी पोखरा, हनुमान मंदिर, गायत्री मंदिर, देवरही मंदिर, बेरमहिया पोखरा, हाथीकुंड पोखरा पर भी छठ पर्व मनाया जाएगा। उधर, समाजसेवी गिरिजा त्रिपाठी ने जिला कारागार में छठ व्रत रखने वाली महिलाओं में पूजन सामग्री वितरित किया। जेल में 63 महिलाओं ने व्रत रखा है।

उनको अदरक, अन्नास, नीबू, हल्दी, अमरूद, शकरकंद, सुपारी आदि सामान जेल प्रशासन को उपलब्ध कराया गया। दूसरी ओर शनिवार को बरहज में पूजा सामग्रियों की खरीदारी के लिए मेले जैसा दृश्य रहा। फलों से लेकर पूजा के सामान मुंहमांगे दामों पर बिके। दो दिवसीय उपवास के क्रम में व्रतियों ने खरना रखा। सूर्योपासना के महापर्व पर नगर सहित कपरवार, भलुअनी, करूअना में पूजा पर चढ़ाने की सामाग्रियों की दुकानें सजी। रविवार को नगर सहित सरयू तट, कपरवार राप्ती तट पर अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें