फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मिशन शक्ति में महिलाओं को किया जागरूक

Fri, 17 Oct 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत ग्राम पंचायत चनुकी में बृहस्पतिवार को आयोजित महिला चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव, महिला कॉस्टेबल अन्नू ने चौपाल में महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग और महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर उत्पीड़न और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। बालिकाओं को जागरूक करते हुए चौपाल में मौजूद महिलाओं व छात्राओं से उनकी समस्याएं भी पूछी गईं और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस दौरान शिव शंभू पांडेय, आनन्द शर्मा, अमित कुमार सिंह, कमल नारायण पांडेय, व्यास ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें