फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उसका में मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने किया होलिका पूजन

Tue, 03 Mar 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। नगर पंचायत के आद्या नगर स्थित गांधी चबूतरा मैदान में सोमवार की शाम मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने होलिका दहन के लिए विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। यहां होलिका पूजन की परंपरा सौ वर्ष से अधिक समय से चली आ रही है।
विज्ञापन

पौराणिक कथाओं के अनुसार, राक्षस हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र, विष्णु भक्त प्रह्लाद को मारने के लिए वरदान प्राप्त अपनी बहन होलिका के गोद में उन्हें बैठाकर जलाने का प्रयास किया था। उस आग में होलिका जलकर मरी, जबकि प्रह्लाद सुरक्षित रहे। तभी से होलिका दहन की परंपरा मनाई जा रही है।
उसका बाजार में होलिका पूजन के अवसर पर मारवाड़ी समाज की महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनकर शामिल हुईं। उन्होंने होलिका को रक्षा सूत्र लपेटकर पूजा अर्चना की और उपलों की माला पहनाई। पूजा के बाद महिलाएं अबीर-गुलाल और धूप-दीप से एक-दूसरे को रंग लगाकर त्योहार का आनंद मनाती रहीं। पूजन के दौरान महिलाएं अपने परिवार की सुख-समृद्धि बढ़ाने और दुख-कष्टों से दूर रहने की प्रार्थना करती हैं। उनका मानना है कि इस पूजन से पूरे वर्ष घर में शांति और सुख बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें