खुखुंदू। कस्बे में त्रिमूर्ति स्टार क्लब की तरफ से आयोजित दो दिवसीय डांडिया महोत्सव में शनिवार की रात महिलाओं ने डीजे की धुन पर जमकर डांडिया किया। देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु पहुंचे। उत्साह और उमंग के बीच पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
महोत्सव में उम्मीद से अधिक भीड़ जुटने से आयोजकों को व्यवस्थाएं संभालने में मशक्कत करनी पड़ी।
कार्यक्रम के पहले दिन बड़हलगंज के शिखर गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। वहीं, छिंदवाड़ा से लाई गई दुर्गा मूर्ति के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि महोत्सव में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस फोर्स लगाई गई है। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि जहां भी कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, वहां आयोजन समिति से जानकारी लेकर पुलिस फोर्स भेजी जा रही है।