फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक

Sun, 10 May 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जनपद में मिशन शक्ति फेज-5.0 एवं शक्ति दीदी अभियान लगातार चलाया जा रहा है। शनिवार को जिले के समस्त थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों और धार्मिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना बघौचघाट की मिशन शक्ति टीम में शामिल उपनिरीक्षक पवन कुमार शर्मा, महिला कांस्टेबल शन्नो और सुमन ने चंदा देवी इंटरमीडिएट कॉलेज पहुंचकर छात्राओं को पंफलेट वितरित किए। थाना मदनपुर की टीम ने बाबा महेंद्रनाथ मंदिर, महेन परिसर में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें