खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बरवां उपाध्याय गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने महिला और उसके बच्चों को पीट दिया।
आरोप है कि बरवां उपाध्याय गांव निवासी कुसुम देवी से पड़ोसी मंगलवार को उलझ गए। आरोप है कि हमलावरों ने कुसुम देवी और उनके बच्चों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने थाने पहुंच तहरीर दी।
पुलिस तहरीर के आधार पर गांव निवासी रामबाबू विश्वकर्मा, सुजीत विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, सतीश विश्वकर्मा पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।