फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रुद्रपुर में मतदान करने में पुरुषों पर भारी पड़ीं महिलाएं

Mon, 03 Jun 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रुद्रपुर क्षेत्र के बूथों पर महिलाओं ने लंबी रही कतारफाइल फोटो
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

63.14 प्रतिशत महिलाओं ने बूथ पर पहुंचकर निभाई जिम्मेदारी
नौतपा की तपिश देख 49.21 प्रतिशत पुरुष वोटरों ने किया मतदान
रुद्रपुर में 55.96 प्रतिशत हुआ मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव के मतदान में पुरुषों पर नारी शक्ति भारी पड़ी। नौतपा की तपिश झेल कर बूथों पर पुरुष जाने में दिलचस्पी नहीं दिखाए, किचेन संभाल रहीं महिलाओं ने बूथों पर पहुंच कर मतदान किया। रुद्रपुर में 55.96 प्रतिशत हुए मतदान में पुरुष 49.21 पर सिमट गए, तो 63.14 प्रतिशत महिलाओं ने वोट कर लोकतंत्र को मजबूती बनाने में सहयोग किया।
क्षेत्र के 3,18,696 वोटरों में 1,64,403 पुरुष वोटर और 1,54,280 महिलाओं के साथ 13 थर्ड जेंडर वोटर हैं। कुल वोटरों में से 1,78,335 वोटरों ने मतदान किया। इसमें 80,909 पुरुष, 97,425 महिला और एक थर्ड जेंडर ने मतदान में हिस्सा लिया। क्षेत्र के करीब 80 बूथों पर 70 प्रतिशत के करीब महिला वोटरों ने भागीदारी निभाई।
विज्ञापन

मुस्लिम बाहुल्य इलाके मदनपुर में 5,427 महिला वोटरों में 3,016 ने मतदान कर 55.60 प्रतिशत वोट किया। फतेहपुर में 3,079 महिला वोट में 2,035 ने 66 प्रतिशत मतदान किया। शिवपुर पड़रही में 72 प्रतिशत और लक्ष्मीपुर के बूथ पर 67.41 प्रतिशत महिला वोटरों ने मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाई। क्षेत्र के हौली बलिया में 69.86, भेलऊर में 64.10, पलिया में 60, बैदा में 68, श्रीनगर कोल्हुआ में 63, जाफराबाद में 67 और लुअठही में 60 प्रतिशत महिला वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

माहीगंज में 1,665 महिला वोटरों में 1,215 वोट पड़े। यहां 73 प्रतिशत महिलाओं ने वोट किया। वहीं, नगर के छह मतदान केंद्रों पर महिलाओं के 55 प्रतिशत वोट पड़े। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने प्रथम श्रेणी का मतदान कर अपनी भागीदारी का एहसास कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें