फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वाहन की टक्कर से इलाज कराने आई महिला की मौत

Mon, 21 Sep 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। इलाज कराने रामपुर कारखाना आई महिला की सोमवार को वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने महिला को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत तरकुलवा के कारी टोला निवासी खैतुन निशा (60) पत्नी स्व. मुख्तार अली सोमवार की दोपहर इलाज कराने रामपुर कारखाना आई थीं।
इलाज कराने के बाद वह देवरिया-कसया मार्ग पर एक मैरिज हॉल के सामने सड़क किनारे बैठी थीं। बताया जा रहा है कि इसी दौरान चालक वाहन पीछे कर रहा था। सड़क किनारे बैठी महिला चालक को दिखाई नहीं दी और वाहन का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

महिला की छह बेटियां शादीशुदा हैं, बेटा बबलू सऊदी अरब में काम करता है। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि महिला की मौत हुई है। शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें