...फोटो समाचार
10 से 12 मार्च तक राज्य स्तरीय ओपेन बालिका कुश्ती प्रतियोगिता कराने की हो रही तैयारी
10 मार्च को आएंगी टीमें, इसी दिन होगा खिलाड़ियों का वजन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बीते माह जूनियर बालिका स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी करने वाला स्पोर्ट्स स्टेडियम इस माह एक और स्टेट कुश्ती की मेजबानी करेगा। 10 से 12 मार्च तक ओपेन महिला स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। इसमें दस टीमें भाग लेंगी।
नौ भार वर्गों में होने वाली इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों में वाराणसी, सहारनपुर, कानपुर, मुरादाबाद, अयोध्या छात्रावास, गोरखपुर, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, चंदौली, साई छात्रावास निवेदिता कुश्ती वाराणसी के अलावा एक देवरिया जनपद की टीम होगी।
प्रतियोगिता पूर्व की तरह नए कुश्ती हॉल में ही होगी। बाहर से आने वाली टीमों के खिलाड़ियों व ऑफिशियल के लिए आवासीय व्यवस्था स्टेडियम परिसर में नए बन रहे छात्रावास में की जाएगी। वहीं, भोजन की व्यवस्था परिसर में ही होगी।
पहले प्रतियोगिता नौ से 11 मार्च तक होनी थी। प्रदेश कुश्ती संघ ने अब 10 से 12 मार्च का समय दिया है। नौ भार वर्गों में बालिका कुश्ती होगी। 10 मार्च को टीमें आ जाएंगी। इसी दिन खिलाड़ियों का वजन होगा। 11 व 12 मार्च को नए कुश्ती हॉल में कुश्ती के दांव-पेंच होंगे। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों व ऑफिशियल को भोजन व आवासीय व्यवस्था जिला खेल कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।
-राज नारायण प्रसाद, क्रीड़ाधिकारी